फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Class 12 Result 2024: इस दिन जारी हो सकता है सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट; जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

Sat, 30 Mar 2024 02:51 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Class 12 Result 2024: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम जल्द जारी किए जा सकते हैं। पिछले साल रिजल्ट कब जारी हुए इससे संबंधित पूरा विवरण नीचे पढ़ें। 
 
विज्ञापन
CBSE Practical Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Class 12 Result 2024: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 02 अप्रैल को समाप्त होने वाली है। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम तीनों स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के लिए एक ही दिन और एक ही समय पर जारी करेगा। पिछले साल सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम 12 मई घोषित किए थे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि नतीजे मई के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम जारी होने पर छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल यानी रोल नंबर और स्कूल नंबर का प्रयोग करना होगा। परिणाम की जारी होने के कुछ दिनों के बाद छात्र अपने संबधित स्कूलों से कक्षा 12वीं की मार्कशीट ले सकेंगे।  

CBSE Class 12 Result 2024: पिछलें साल इस जारी हुए परिणाम
साल 2023 में सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक चली थी और बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम 12 मई घोषित किए थे और 2022 में सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम 17 मई को जारी किए वहीं 2021 में बोर्ड ने रिजल्ट 3 मई को जारी किए। पिछलें आंकड़ें के मुताबिक, 2024 सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम 6 मई से 12 मई के बीच जारी किए जाने की संभावना है।

CBSE Class 12 Result 2024: रिजल्ट में उपलब्ध विवरण
छात्र का नाम, 
रोल नंबर 
जन्म तिथि 
सभी विषयों के अंक, ग्रेड आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

CBSE Class 12 Result 2024: कैसे देखें परिणाम?
सबसे पहले छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
परिणाम 2024 अनुभाग पर जाएं और फिर कक्षा 12वीं परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
दिए गए फ़ील्ड में अपना विशिष्ट क्रेडेंशियल जैसे अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल कोड दर्ज करके वेबसाइट पर लॉग इन करें।
इसके बाद सीबीएसई 12वीं परिणाम 2024 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
आगे की आवश्यकता के लिए रिजल्ट का एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें