फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: 25 अगस्त से शुरू होने वाली हैं बोर्ड परीक्षाएं, यहां देखें महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

Tue, 24 Aug 2021 09:51 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

25 अगस्त से होने वाली बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए सीबीएसई ने जारी किए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश।
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 कल यानी 25 अगस्त, 2021 से आयोजित करने जा रहा है। बता दें कि सीबीएसई निजी छात्रों और जो जुलाई 2021 में जारी अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं उनके लिए ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। 

अपने संबंधित स्कूल से लेना होगा प्रवेश पत्र

बोर्ड ने 20 अगस्त 2021 को ऑफलाइन परीक्षा में बैठने वाले निजी छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया था। नियमित छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से अपने प्रवेश पत्र लेने होंगे। ऑफ़लाइन परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा में उपस्थित होने के लिए प्रवेश पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 का समापन 15 सितंबर, 2021 को होगा।

विज्ञापन

गणित के साथ खत्म होंगे कक्षा 10वीं के एग्जाम

कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए परीक्षा इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के पेपर से शुरू होगी और गणित के पेपर के साथ समाप्त होगी। दूसरी ओर, कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा अंग्रेजी मूल विषय से शुरू होगी और गृह विज्ञान के पेपर के साथ समाप्त होगी।

यदि परीक्षा में नहीं हुए उपस्थित तो क्या होगा

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 कोविड -19 प्रोटोकॉल के सख्त पालन के साथ ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। यदि परीक्षा के लिए पंजीकृत नियमित उम्मीदवार उपस्थित नहीं होना चुनते हैं, तो आंतरिक नीति के आधार पर उनके अंकों को ही अंतिम माना जायेगा।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021: यहां महत्वपूर्ण निर्देश और दिशानिर्देश

  • सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसलिए, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इसे राष्ट्रीय पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र में ले जाएं। 
  • छात्रों को परीक्षा समय से कम से कम 1 घंटे पहले अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। 
  • छात्रों को मास्क पहनना चाहिए, अपने हाथों को साफ करना चाहिए, सामाजिक दूरी बनाए रखना चाहिए और अन्य सभी कोविड19 संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। 
  • छात्र उत्तर पुस्तिका पर अपना विवरण लिखेंगे, जिसे निरीक्षक जांच कर हस्ताक्षर करेगा। 
  • छात्रों को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं है। छात्र परीक्षा केंद्र पर किसी भी वस्तु का आदान-प्रदान नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

8 सितंबर को होगी यह परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 के संबंध में जारी आधिकारिक नोटिस में लिखा गया है कि यह उन सभी छात्रों को सूचित किया जाता है, जिन्होंने इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज (265, पुराना) और कंप्यूटर विज्ञान (283, पुराना) का विकल्प चुना है, इन दोनों विषयों के लिए परीक्षा 8 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इससे पहले, यह बताया गया था कि सीबीएसई केवल मुख्य विषयों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें