फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Board Exam 2023: पढ़ते वक्त सपनों में खो जाते हैं या ध्यान भटकता है? तो बोर्ड परीक्षा में ये टिप्स आएंगे काम

Sat, 14 Jan 2023 07:41 PM IST
देवेश शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

Board Exam 2023 Tips How to Improve Concentration Power and Memory: परीक्षाओं में अब करीब एक माह का समय रह गया है, लेकिन कुछ विद्यार्थियों को अभी भी तैयारी में निरंतरता बनाए रखने में परेशानी आ रही है। किसी का ध्यान भटकता है तो कोई सपनों की दुनिया में खो जाता है।
विज्ञापन
Board Exam Tips Improve Concentration Power - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Board Exam Tips Improve Concentration Power: कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में अब करीब एक माह का समय रह गया है, लेकिन कुछ विद्यार्थियों को अभी भी तैयारी में निरंतरता बनाए रखने में परेशानी आ रही है। किसी का ध्यान भटकता है तो कोई सपनों की दुनिया में खो जाता है।

विज्ञापन

ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं की अच्छी तैयारी करना मुश्किल हो जा रहा है। ये समस्याएं विद्यार्थियों ने अमर उजाला के साथ साझा कीं। मनोवैज्ञानिक डॉ. मीनू मेहरोत्रा ने बताया कि जो विषय सबसे कठिन लग रहा है, उसकी प्रतिदिन पढ़ाई करें। जिन विद्यार्थियों ने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है, अब वह अपने रिवीजन पर ध्यान दें। यहां जानें कुछ प्रमुख समस्याएं और उनके लिए समाधान ... 

यह भी पढ़ें : Board Exam 2023: ऑनलाइन गेम खेलने की आदत हो गई और पढ़ाई में नहीं लग रहा मन, तो अपनाएं ये एक्सपर्ट मंत्र

केस नंबर-1: सफलता के सपनों में खो जाते हैं

डिलारी निवासी कक्षा 12वीं के छात्र ने बताया कि उसका सपना एसएससी सीजीएल या यूपीएससी उत्तीर्ण करना है। जब भी वह पढ़ने के लिए बैठता है तो वह इन्हीं सपनों में खो जाता है और पढ़ाई पर ध्यान नहीं रहता है। उसे लगता है कि सफल होने के बाद अच्छी गाड़ी खरीदेगा। इसके अलावा कॉलेज और घर में भी वह शांत रहता है। उसका सिर्फ एक ही दोस्त है। पढ़ाई पर एकाग्रता लाने के लिए क्या करें?

यह भी पढ़ें : UP Board Exam 2023 Tips: यूपी बोर्ड के छात्र ऐसे करें गणित की तैयारी, परीक्षा में मिलेंगे बंपर अंक

 

एक्सपर्ट के सुझाव

  • सपने तभी साकार होंगे, जब परीक्षा में पास होंगे।
  • आपके थ्योरी के विषय हैं, इसलिए क्रम वार और विषय वार पढ़ाई पर ध्यान दें।
  • विचार आ रहे हैं तो उसे आने दीजिए। विचार नहीं आएंगे तो काम कैसे करोगे।
  • एकाग्रता बढ़ाने के लिए कम से कम आधा घंटा खेलें, जो आपका पसंदीदा खेल है।
  • जो छात्र होशियार हो, उसकी ओर अपनी तरफ से दोस्ती का हाथ बढ़ाओ और उसके साथ पढ़ो।
  • जो विषय सबसे कठिन लगता है, नियमित उसकी पढ़ाई करो।
  • हर दिन यह देखो कि जितनी पढ़ाई प्रतिदिन कर रहे हो, तो उससे कम न हो।
  • प्रतिदिन के लक्ष्य निर्धारित करो और उसे प्राप्त करने की कोशिश करो।
  • वह कार्य करने चाहिए, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आए। 


यह भी पढ़ें : Board Exam Tips: एग्जाम आ गए और बार-बार पढ़ने के बाद भी नहीं हो रहा याद तो एक्सपर्ट की यह सलाह आएगी काम
 

केस नंबर-2: इधर-उधर की बातों से ध्यान भटकता है?

जनपद संभल के असमोली निवासी 10वीं की छात्रा ने बताया कि वह पढ़ाई में अच्छी है और परीक्षा की तैयारी भी कर रही है, लेकिन साथी विद्यार्थी तमाम तरह की बातें करते हैं तो उसका अपनी तैयारी से ध्यान भटकता है। इसका असर आगे की तैयारी पर हो रहा है। 
 

यह भी पढ़ें : Board Exam 2023: पहले दबाव में ले लिए कठिन विषय और अब परीक्षा से लग रहा डर तो अपनाएं एक्सपर्ट के ये टिप्स

विज्ञापन

एक्सपर्ट के सुझाव

  • आपका काम पढ़ाई करना है तो अपने पाठ्यक्रम के हिसाब से प्रतिदिन पढ़ाई करिए। 
  • परीक्षा देना आपकी प्राथमिकता है, उसके लिए खुद को तैयार करिए। 
  • मानसिक संतुलन को सही बनाए रखने के लिए गैर जरूरी बातों पर ध्यान मत दीजिए। 
  • यदि आपकी तैयारी हो गई है तो प्रतिदिन अभ्यास करिए, इससे अंक अच्छे आने की संभावना बढ़ेगी। 


यह भी पढ़ें : UP Board Exam 2023: छात्रा बोली-किताबें देखते ही आते हैं चक्कर,आत्महत्या का करता है मन; एक्सपर्ट ने कही ये बात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें