टर्म-1 परीक्षा में हुए थे ऑब्जेक्टिव पेपर
दिसंबर 2021 में पहली बार आयोजित की गई सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की टर्म-1 परीक्षाओं में पहली बार ऑब्जेक्टिव पेपर पैटर्न का इस्तेमाल किया गया था। इससे छात्र-छात्राओं परीक्षा में काफी सुविधा मिली थी। हालांकि, पूर्व घोषणा के अनुसार, ऑब्जेक्टिव पैटर्न आधारित पेपर सिर्फ टर्म-1 परीक्षाओं में ही लिया जाएगा। जबकि टर्म-2 की परीक्षाओं में सिर्फ सब्जेक्टिव आधारित पेपर ऑफलाइन मोड में लिखित माध्यम से लिया जाएगा।
सीबीएसई टर्म-2 परीक्षा: जल्द जारी होगा विस्तृत टाइम-टेबल
सीबीएसई की ओर से बताया गया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षाओं के लिए बोर्ड की ओर से विस्तृत टाइम-टेबल जल्द जारी किया जाएगा। इसके अलावा प्रवेश-पत्र, परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के बाद जारी किए जाएंगे।
सोशल मीडिया की अफवाहों से न हों चिंतित
नोटिस के अनुसार, परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा संबंधी सभी नए अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे। इसलिए, छात्रों और अभिभावकों को सोशल मीडिया पर चल रही जानकारी पर विश्वास नहीं करने की सलाह दी जाती है।