फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Term-1 Results: अभी तय नहीं हुई टर्म- 1 परीक्षा के परिणाम की तारीख, सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक ने दी जानकारी

Sun, 09 Jan 2022 04:22 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Term-1 Results:सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि रिजल्ट को लेकर लगाई जा रही अटकलें गलत हैं। अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि रिजल्ट कब तक जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
सीबीएसई रिजल्ट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Term-1 Results: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) की दसवीं और बारहवीं की टर्म-1 परीक्षा के परिणामों के लिए छात्रों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। सीबीएसई की ओर से  ओएमआर की स्कैनिंग का काम किया जा रहा है। इन दोनों कक्षाओं का रिजल्ट कब तक जारी होगा इसे बोर्ड ने अब तक तय नहीं किया हैं। 

विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से  10वीं और 12वीं की परीक्षा नवंबर-दिसंबर में आधे पाठ्यक्रम के साथ आयोजित की गई थी। इन परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। 

CBSE Term-1 Results: टर्म- 2 की परीक्षा संक्रमण की स्थिति के अनुसार होगी
सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि रिजल्ट को लेकर लगाई जा रही अटकलें गलत हैं। अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि रिजल्ट कब तक जारी किया जाएगा। अभी तो ओएमआर की स्कैनिंग का काम जारी है। रिजल्ट में पास या फेल दिखाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसे लेकर अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है। मार्च-अप्रैल में आयोजित होने वाली टर्म 2 की परीक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोरोना संक्रमण की स्थिति पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन


CBSE Term-1 Results: पहली बार हो रही दो टर्म में परीक्षा
मालूम हो कि कोरोना महामारी के कारण बोर्ड ने 10वीं और 10वीं के पाठ्यक्रम को 50-50 फीसदी में बांट दिया था। 50 फीसदी पाठ्यक्रम के साथ टर्म-1 की परीक्षा नवंबर-दिसंबर में आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें