केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो टर्म में आयोजित करने का फैसला लिया है। यह कदम पूरी दुनिया में कोरोना महामारी की समस्या को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पिछले साल देश और दुनिया में कोरोना महामारी का बढ़ते प्रकोप के कारण सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। सभी छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रोमोट कर दिया गया था।
कक्षा दसवीं के टर्म-1 की परीक्षा 17 नवंबर 2021 से और कक्षा बारहवीं के टर्म-1 की परीक्षा 16 नवंबर 2021 से शुरू की जा चुकी है। ये सभी परीक्षाएं माइनर (छोटे) विषयों के लिए शुरू की गई है। मेजर (प्रमुख) विषयों के लिए टर्म-1 की परीक्षा कुछ समय बाद ली जाएगी। इस बार बोर्ड द्वारा परीक्षा नए पैटर्न के अनुसार ली जा रही है। इसको लेकर कई उम्मीदवार असमंजस की स्थिती में हैं। इसलिए हम लाए हैं परीक्षा के लिए कुछ जरूरी टिप्स जो उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी में मदद करेगी और इससे उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
परीक्षा में जाने से पहले उम्मीदवारों के लिए जरूरी टिप्स
1. सबसे पहले परीक्षा का सिलेबस देखें- उम्मीदवार सबसे पहले परीक्षा के सिलेबस का अध्ययन करें और यह समझे कि कौन से विषय कितने ज्यादा महत्वपूर्ण है। सभी विषयों के सिलेबस और अध्याय को समझकर अपना अध्ययन शुरू करें।
2. जरूरी विषयों पर पहले ध्यान दें- परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सबसे पहले उन विषयों का अध्ययन शुरू करें जो ज्या महत्वपूर्ण हैं और जिसका अध्ययन उन्होंने अब तक नहीं किया है या फिर जिनका सिलेबस अभी ज्यादा बाकी है।
3. परीक्षा के सभी विषयों के कॉसेप्ट समझें- परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार विषय और उनसे सवालों के कॉन्सेप्ट को समझे। सवालों के तरीके को समझकर उनका अध्ययन कर के उम्मीदवार परीक्षा में ज्यादा आसानी से सवालों को समझ पाएंगे।
4. सभी फॉर्मूलों का अध्ययन करें- परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र आदि विषयों में आने वाले सभी जरूरी फॉर्मूले को अच्छे से याद कर लें। इससे परीक्षा में उन्हें सवालों का जवाब देने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसके लिए उम्मीदवार फॉर्मूलों की सारणी और माइंड मैप्स का सहारा ले सकते हैं।
5. प्रश्नों का अभ्यास करें- परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सभी विषयों का अध्ययन करने के बाद अभ्यास प्रश्नों (सैम्पल पेपर) का अध्यन करें। इससे उम्मीदवारों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और
परीक्षा के समय वह बिना नर्वस हुए सभी सवालों के जवाब आसानी से दे पाएंगे।
इस बार सीबीएसई द्वारा परीक्षा के विषयों को दो भागों माइनर (छोटे) और मेजर (प्रमुख) में विभाजित किया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन में बोर्ड ने बताया कि कक्षा बारहवीं के लिए 114 विषय और कक्षा दसवीं के लिए 75 विषय रखे गए हैं। इनमें बारहवीं के लिए 19 प्रमुख विषय और दसवीं के लिए 10 प्रमुख विषय हैं। इन परीक्षाओं का आयोजन कराने में बोर्ड को लगभग 45 से 50 दिनों का समय लगने की उम्मीद है। परीक्षा देश और विदेशों केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी। सीबीएसई के अनुसार दसवीं बोर्ड के लिए परीक्षाएं 30 नवंबर 2021 से शुरू की जाएगी। वहीं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1 दिसंबर से होगा।