फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result 2022: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम जल्द, पढ़ें बीते वर्षों में क्या रहा था 10वीं-12वीं का रिजल्ट

Fri, 01 Jul 2022 05:43 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Result 2022: विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है।
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं-12वीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा परिणाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक कराया जा चुका है। परीक्षा के बाद अब लाखों की संख्या में छात्र अपने-अपने परिणाम के इंतजार में हैं। सीबीएसई की ओर से परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। जो भी छात्र इस साल सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की टर्म-2 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इस खबर में हम आपको सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में बीते वर्षों के परिणाम का डाटा साझा करेंगे। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result: सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम इस तारीख तक आ सकते हैं, जानें चेक करने का तरीका    
 

बीते वर्षों में ऐसा रहा 12वीं का परिणाम-:
साल    शामिल छात्र    सफल छात्र    पास प्रतिशत  
2021 13,04,561 12,96,318 99.37%
2020 11,92,961 10,59,080 88.78%
2019 12,05,484 10,05,427 83.40%
2018 11,06,772 9,18,763 83.01%
2017 10,76,760 8,32,536 82.02%
 

बीते वर्षों में ऐसा रहा 10वीं का परिणाम-:
 साल    शामिल छात्र     सफल छात्र     पास प्रतिशत  
2021 18,73,015 17,13,121 99.04%
2020 18,73,015 17,13,121 91.46%
2019 17,61,078 16,04,428 91.10%
2018 16,24,682 14,08,594 86.7
2017 16,25,967 15,09,383 93.12%
 

CBSE Result 2022: कब आएंगे परिणाम?
सीबीएसई ने अब तक दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी तारीखों की घोषणा नहीं की है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। दसवीं के परिणाम जुलाई के पहले हफ्ते और बारहवीं के परिणाम जुलाई के तीसरे हफ्ते तक जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, इस बात की ठोस जानकारी सीबीएसई की ओर से ही दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2022: सीबीएसई कक्षा 10वीं के नतीजे जल्द, तारीखों का हुआ एलान!    

CBSE Result 2022: इन वेबसाइट पर देखें परिणाम-:
  • cbseresults.nic.in
  • results.gov.in
  • digilocker.gov.in
  • results.amarujala.com
विज्ञापन

CBSE 10th-12th Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?
 
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे-:
  • छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
CBSE Result 2022: सीबीएसई कब जारी करेगा 10वीं-12वीं के परिणाम, छात्र सोशल मीडिया पर कर रहे ये मांग    

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें