डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट
गौरतलब है कि सीबीएसई ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय में कक्षा 12वीं सीबीएसई परिणाम 2021 तिथि पर अपना निर्णय प्रस्तुत किया था। बोर्ड ने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय किए हैं कि छात्रों को विभिन्न विश्वविद्यालयों में समय पर आवेदन करने के समान अवसर मिले। बता दें कि छात्र डिजिलॉकर से अपना परिणाम भी देख सकेंगे और मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों ने डिजिलॉकर या किसी अन्य सरकार के प्लेटफॉर्म से मार्कशीट स्वीकार करना शुरू कर दिया है।
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021: ऐसे करें डाउनलोड
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
- लेट अपडेट सेक्शन में जाएं और उपयुक्त लिंक चुनें।
- वैकल्पिक रूप से, यहां दी गई सीधी लिंक पर क्लिक करें - सीबीएसई 12वीं परिणाम 2021
- लॉग इन करने के लिए रोल नंबर और स्कूल नंबर दर्ज करें।
- भविष्य में किसी भी संदर्भ के लिए स्कोर कार्ड की जांच करें, डाउनलोड करें और उसका प्रिंट ले लें।
इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 35 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। हालांकि, बाद में कोविड-19 महामारी के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई और आंतरिक मूल्यांकन नीति के आधार पर परिणाम घोषित किए गए। यह उम्मीद की जाती है कि कुल पंजीकृत उम्मीदवारों में से 30 फीसदी इस वर्ष एक विशेष ऑफ़लाइन परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। इस बीच, छात्रों को सलाह दी जाती है कि सीबीएसई 12वीं परिणाम 2021 के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर साझा की गई आधिकारिक वेबसाइट का अनुसरण करते रहें।