फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 2022: पंजाबी विषय का माइनर बताने पर सीबीएसई पर बिफरे पंजाब सीएम, बोर्ड ने दिया ये जवाब

Fri, 22 Oct 2021 02:32 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Minor, Major Controversy: पंजाब के सीएम ने गुरुवार, 21 अक्तूबर को एक ट्वीट के माध्यम से पंजाबी को मुख्य विषयों से बाहर करने पर सीबीएसई के 'पूर्वाग्रह' का विरोध किया। सीबीएसई ने एक अहम घटनाक्रम में इस मामले पर बात की।
विज्ञापन
Punjab CM and CBSE - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 21 अक्तूबर को कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा पंजाबी को प्रमुख विषयों से बाहर रखने का फैसला संविधान की संघीय भावना के खिलाफ है और यह पंजाबी युवाओं के मूल भाषा सीखने के अधिकार का उल्लंघन है। इसके जवाब में केंद्रीय शिक्षा बोर्ड ने कहा कि यह पूरी तरह से प्रशासनिक फैसला है और विषयों को माइनर और मेजर के रूप में वर्गीकृत करना उनके महत्व का संकेत नहीं है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मैं पंजाबी को मुख्य विषयों से बाहर रखने के सीबीएसई के सत्तावादी फैसले का कड़ा विरोध करता हूं। यह संविधान की संघीय भावना के खिलाफ है, पंजाबी युवाओं के अपनी मूल भाषा सीखने के अधिकार का उल्लंघन है। मैं पंजाबी के इस पक्षपातपूर्ण बहिष्कार की निंदा करता हूं।

सीबीएसई ने दिया जवाब, इस वजह से पंजाबी भाषा को माइनर में रखा
बोर्ड ने जवाब में कहा कि यह स्पष्ट किया जाता है कि विषयों का वर्गीकरण विशुद्ध रूप से प्रशासनिक आधार पर किया गया है, जो विषय में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर टर्म - I परीक्षा आयोजित करने के उद्देश्य से किया गया है और किसी भी तरह से इसके महत्व को नहीं दर्शाता है। शैक्षणिक दृष्टि से प्रत्येक विषय समान रूप से महत्वपूर्ण है। सीबीएसई ने कहा कि पंजाबी सहित सभी क्षेत्रीय भाषाओं को बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए "प्रशासनिक सुविधा" के लिए माइनर श्रेणी में रखा है।

विज्ञापन

दो टर्म और दो समूह में विभाजित है पूरा साल का सिलेबस
सीबीएसई ने 2021-22 बैच के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को दो टर्म और विषयों को दो समूहों में विभाजित किया है। माइनर पेपर के लिए कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होगी और कक्षा 12वीं के माइनर पेपर 16 नवंबर से शुरू होंगे। कक्षा 10वीं के लिए मुख्य पेपर 30 नवंबर से शुरू होंगे और 11 दिसंबर तक जारी रहेंगे। कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए, 1 दिसंबर से 22 दिसंबर तक प्रमुख पेपर आयोजित किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें