फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए काउंसलिंग एप लॉन्च

Sat, 08 May 2021 10:46 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नौवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए काउंसलिंग एप लॉन्च किया है।
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नौवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए काउंसलिंग एप लॉन्च किया है। इस काउंसलिंग एप का नाम दोस्त फॉर लाइफ है। इस काउंसलिंग एप को पेश करने का मकसद विद्यार्थियों के साइको-सोशल वेलनेस में सुधार करना है। कोरोना के इस दौर में जब विद्यार्थियों के बीच मानसिक अवसाद पनपना आम बात है, ऐसे में यह काउंसलिंग एप उनकी मदद करेगा। इस एप के जरिए सीबीएसई 10 मई से अपना वार्षिक काउंसलिंग प्रोग्राम की शुरुआत करेगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कोरोना का कहर : एनटीए ने तीन महीने के लिए स्थगित की अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश

इस काउंसलिंग एप में शैक्षणिक, सोशल, इमोशनल और व्यवहार संबंधी सामग्री भी मौजूद होगी।  इस एप के जरिए विद्यार्थियों के परीक्षाओं की चिंता, इंटरनेट एडिक्शन डिसऑर्डर, अवसाद और स्पेशिफिक लर्निंग डिसएबिलिटी को दूर किया जाएगा। इस एप में कई फीचर होंगे जिनमें से काउंसलिंग सेशन, एक्सपर्ट एडवाइस, बारहवीं के बाद क्या कोर्स करे इसके लिए गाइडेंस, मेंटल स्वास्थ्य संबंधी टिप्स और कोविड-19 संबंधी ऑर्डियो-वीडियो प्रोटोकॉल शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जन्मदिन विशेष: समाज के खिलाफ जाकर सीखा संगीत, बनी ठुमरी की रानी, पढ़िए गिरिजा देवी के संघर्ष की कहानी


इस एप के जरिए सीबीएसई विद्यार्थियों के लिए फ्री में लाइव काउंसलिंग सेशन आयोजित करेगी। इस एप के साथ 83 वॉलेंटियर जुड़े हुए हैं, जिनमें से 66 भारत में हैं। काउंसलिंग सेशन हफ्ते में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को होगा। काउंसलिंग स्लॉट सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर डेढ़ बजे और डेढ़ बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक होगी। अभिभावक और विद्यार्थी काउंसलिंग में चैट बॉक्स के जरिए जुड़ सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें