2024-25 सत्र में सीबीएसई विषय
बोर्ड ने स्कूलों से कहा, "ऐसे छात्रों को ग्यारहवीं कक्षा में गणित (041) की अनुमति देने से पहले, संस्थान/स्कूल के प्रमुख को संतुष्ट होना चाहिए कि छात्रों में ग्यारहवीं कक्षा में गणित (041) पढ़ने की योग्यता और क्षमता है।" नोटिस में यह भी अनुरोध किया कि वे सामग्री को माता-पिता या छात्रों तक पहुंचाएं और तदनुसार उचित कार्रवाई करें।
इसके अलावा, सीबीएसई ने 2024-2025 सत्र के कक्षा 10 के छात्रों के लिए भी निर्णय लिया है कि एक बार जब वे बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एलओसी के लिए विषय भर देंगे, तो प्रस्तावित विषयों में कोई बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना देख सकते हैं।