फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET July 2024: सीटेट जुलाई के लिए अप्लाई करने से पहले पढ़ें ये जरूरी बातें, बाद में नहीं होगी समस्या

Sun, 10 Mar 2024 02:24 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CTET July 2024: सीटेट जुलाई के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 02 अप्रैल है। अगर आप भी इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले हैं, तो उससे पहले कुछ जरूरी बातों को अच्छे से समझ लें। 
विज्ञापन
सीबीएसई सीटीईटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CTET July Registration 2024: जुलाई सत्र की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 07 जुलाई, 2024 को किया जाएगा। परीक्षा 136 शहरों और 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जुलाई सत्र की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 02 अप्रैल है। 

विज्ञापन


सीबीएसई द्वारा आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषाएं, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियों के विवरण सहित विस्तृत सूचना बुलेटिन शीघ्र ही सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर उपलब्ध होगा। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे केवल उपर्युक्त वेबसाइट से सूचना बुलेटिन डाउनलोड करें और आवेदन करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ें।"

इन बातों का रखें ख्याल

सीटेट जुलाई सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यहां बताई कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए, ताकि बाद में किसी तरह की असुविधा न हो।
  • परीक्षा 07 जुलाई को 20 अलग-अलग भाषाओं में सुबह 9:30 से दोपहर तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक, दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी।
  • केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर-1 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है, जो कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं। वहीं, पेपर-2 में वे उम्मीदवार शामिल होंगे जो कक्षा-6 से 8 के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं।
  • उम्मीदवार चाहें तो वे दोनों पेपरों (पेपर I और पेपर II) में भी शामिल हो सकते हैं।
  • सीटीईटी एक पात्रता परीक्षा है। इस एग्जाम को क्रैक करने के बाद कैंडिडेट्स केंद्र सरकार के स्कूलों केवीएस, एनवीएस समेत अन्य स्कूलों में निकलने वाली शिक्षक भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • परीक्षा पैटर्न के अनुसार, CTET 2024 में प्रत्येक प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होगा जिसमें कुल चार विकल्प होंगे, जिनमें से केवल एक ही उत्तर सही होगा।
  • कोई नकारात्मक स्कोरिंग नहीं होगी और प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। 

आवेदन शुल्क

सीटीईटी परीक्षा के लिए केवल पेपर I या II के लिए सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होता है। हालांकि, पेपर I और II दोनों के लिए आवेदन करने के लिए 1200 रुपये बतौर फीस जमा करनी होती है। इसके अलावा, एससी/एसटी के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक सीटीईटी वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाएं।
  • "Apply Online" पर क्लिक करें और फॉर्म भरें।
  • सीटीईटी 2024 ऑनलाइन आवेदन पूरा करें।
  • अपने दस्तावेजों, हस्ताक्षर और फोटो की स्कैन की हुई कॉपी जमा करें।
  • परीक्षा शुल्क जमा करें।
  • अपने रिकॉर्ड के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ की एक प्रति डाउनलोड कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें