केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड देश भर के 284 शहरों में CTET 2024 परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक भी सक्रिय कर दिया गया है।
CBSE CTET दो पालियों में परीक्षा
सीबीएसई सीटीईटी पेपर 1 और 2 अलग-अलग दो पालियों में आयोजित किए जाएंगे। सीटीईटी पेपर 1 पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, जबकि सीटीईटी पेपर 2 दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।