CBSE CTET 2024 परीक्षा विवरण
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से शिक्षक पात्रता परीक्षा 21 जनवरी 2024 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर की पर्चियों में उस शहर का नाम अंकित होगा जहां उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र स्थित होंगे। प्रवेश पत्र, जो परीक्षा के दिन आवश्यक होंगे, बाद में जारी किए जाएंगे।
CBSE CTET परीक्षा सिटी स्लिप विवरण
सीबीएसई सीटीईटी प्री-एडमिट कार्ड 2024 में निम्नलिखित विवरण दर्ज होंगे। उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार का नाम
-
उम्मीदवार का रोल नंबर
-
लिंग
-
हस्ताक्षर
-
आवेदन संख्या
-
जन्म की तारीख
-
परीक्षा शहर का नाम