CTET 2024 परीक्षा विवरण
सीबीएसई जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा शहर की जानकारी पर्चियां भी जारी कर सकता है। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 21 जनवरी 2024 से होने वाली शुरू होने वाली है। सीटीईटी परीक्षा 2024 दो पालियों में होगी। प्रत्येक शिफ्ट दो घंटे 30 मिनट की रहेगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे खत्म होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
CTET 2024 ऑनलाइन सुधार विंडो
सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र में सुधार के लिए ऑनलाइन विंडो आज यानी 04 जनवरी 2024 से उपलब्ध कराई गई है। यह सुधार विंडो 08 जनवरी 2024 तक वेबसाइट पर रहेगी। इस अवधि के दौरान उम्मीदवार अपना विवरण, पाठ्यक्रम और परीक्षा शहर बदल सकते हैं।
