CBSE CTET 2024 परीक्षा तिथि
सीबीएसई सीटीईटी 2024 परीक्षा पेन और पेपर मोड में 21 जनवरी 2024 को दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें उम्मीदवार की आवश्यक जानकारी जैसे नाम, फोटो, हस्ताक्षर आदि शामिल हैं। इस साल केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा देशभर के 135 शहरों में आयोजित की जाएगी।