फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Class 12th results 2021: सीबीएसई ने जारी किए रोके गए कक्षा 12वीं के परिणाम, यहां देखें

Wed, 04 Aug 2021 05:28 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को उन 65,000 से अधिक छात्रों के परिणाम घोषित किए, जिन्हें 'आरएल' (परिणाम बाद में) श्रेणी में रखा गया था। इससे पहले 30 जुलाई, 2021 को घोषित सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम में कुल 65,184 छात्र अपना रिजल्ट नहीं जान पाए थे, क्योंकि परिणाम तब तैयार होने की प्रक्रिया में थे। बोर्ड ने कहा था कि ये परिणाम 05 अगस्त, 2021 तक घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
CBSE 12th Result 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को उन 65,000 से अधिक छात्रों के परिणाम घोषित किए, जिन्हें 'आरएल' (परिणाम बाद में) श्रेणी में रखा गया था। ऐसे उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन

इससे पहले 30 जुलाई, 2021 को घोषित सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम में, कुल 65,184 छात्र अपना रिजल्ट नहीं जान पाए थे, क्योंकि उनके परिणाम तब तैयार होने की प्रक्रिया में थे। बोर्ड ने कहा था कि ये परिणाम 05 अगस्त, 2021 तक घोषित किए जाएंगे। लेकिन बोर्ड ने तीन अगस्त की देर शाम ही ऐसे सभी उम्मीदवारों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसके साथ सीबीएसई ने कक्षा 10वीं का स्कूल वार परिणाम जानने के लिए लिंक भी एक्टिव कर दिया है। 

सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2021 कैसे देखें

  • चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग-इन करें।
  • चरण 4: परिणाम दिखाई देगा, डाउनलोड करें।

विज्ञापन

गौरतलब है कि सीबीएसई ने 30 जुलाई को कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित किए। बोर्ड ने इस साल 99.37 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया जो पिछले साल के उत्तीर्ण प्रतिशत से काफी अधिक है। लड़कियों ने इस साल लड़कों से 0.54 फीसदी बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं का परिणाम 99.67 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.13 फीसदी रहा है।  

विशेष परीक्षाएं 16 अगस्त से 15 सितंबर तक होंगी
इस बीच, सीबीएसई ने उन उम्मीदवारों के लिए परीक्षा कार्यक्रम भी जारी किया है जो अपने स्कोर में सुधार के लिए शारीरिक परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं। परीक्षा उन छात्रों के लिए भी आयोजित की जाएगी, जिन्हें बोर्ड के परिणामों में कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है। परीक्षाएं 16 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। यदि आप घोषित परिणाम में दिए गए अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप अपने स्कोर में सुधार के लिए शारीरिक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें