फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू एडमिशन 2021: 24 घंटे में 64 हजार से ज्यादा आवेदन, यूजी पाठ्यक्रम के लिए 31 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

Wed, 04 Aug 2021 04:09 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार डीयू में यूजी प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU Admissions 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय के यूजी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, 24 घंटे से भी कम समय में 64,000 से अधिक उम्मीदवारों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल के जरिए  पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-आईसीएसआई: सीएस फाउंडेशन एग्जाम 2021 के लिए अधिसूचना जारी, पढ़िए नोटिस


रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ही घंटों में डीयू के प्रवेश पोर्टल पर 8,087 पंजीकरण हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार शाम पांच बजे तक 64,994 अभ्यर्थियों ने प्रवेश पोर्टल के जरिए यूजी कार्यक्रम के लिए पंजीकरम कराया है। वहीं, रात आठ बजे तक 70 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया। करीब 76,160 अभ्यर्थियों ने पीजी पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि प्रवेश पोर्टल पर 10,835 अभ्यर्थियों ने एमफील और पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्टर्ड कराया है। आपको बता दें कि डीयू में पीजी, एमफील और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत 26 जुलाई को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2021: एग्जाम तारीख जारी, 31 अगस्त को परीक्षा


यूजी पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। विश्वविद्यालय की तरफ से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 64 फीसदी लोगों ने मोबाइल के जरिए दाखिला पोर्टल एक्सेस किया है जबकि, 32 फीसदी लोगों ने डेस्कटॉप के जरिए आवेदन के लिए प्रवेश पोर्टल लॉग इन किया है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें