केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इससे पहले 20 जुलाई को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन रिजल्ट में देरी हो रही है। क्योंकि बोर्ड ने कुछ स्कूलों को छात्रों के अंक जमा करने के बाद संशोधित करने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने स्कूलों की एक नई सूची जारी की जिसमें उनसे 25 जुलाई तक जमा किए गए परिणामों को संशोधित करने के लिए कहा गया है। बोर्ड का कहना है कि अगर कोई स्कूल तब तक मॉडरेशन प्रक्रिया को पूरा करने में विफल रहता है, तो उसके परिणाम अलग से घोषित किए जाएंगे।