CBSE Class 10th 12th Board Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी होने का लाखों उम्मीदवार, शिक्षक और अभिभावक इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए डेटशीट जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है कि डेट शीट कब जारी होनी है लेकिन, सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से शुरू होने के आसार है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से जारी संभावित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के मध्य में शुरू होनी है और मार्च के मध्य तक खत्म हो जानी है। सीबीएसई परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in से समय-सारिणी डाउनलोड कर सकेंगे।