फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE Jam 2023: गेट जैम के परीक्षा केंद्रों की सूची हुई अपडेट, इस राज्य के चार शहरों में भी बनेंगे एग्जाम सेंटर

Sat, 26 Nov 2022 05:38 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE Jam 2023 की आयोजन समिति की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची में इस बार चार नए शहर - आदिलाबाद, कोठागुडेम, मेडक और नलगोंडा जोड़े गए हैं। ये चारों शहर तेलंगाना राज्य में हैं। 
विज्ञापन
Gate 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE Jam 2023: आईआईटी की ओर से फरवरी में आयोजित की जाने वाली आईआईटी गेट जैम परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची अपडेट की गई है।  GATE Jam 2023 की आयोजन समिति के अध्यक्ष आर सुरेश कुमार की ओर से जानकारी दी गई कि परीक्षा केंद्रों की सूची में इस बार चार नए शहर - आदिलाबाद, कोठागुडेम, मेडक और नलगोंडा जोड़े गए हैं। ये चारों शहर तेलंगाना राज्य में हैं। 

विज्ञापन

तेलंगाना राज्य आईआईटी मद्रास और आईआईएससी जोन के अंतर्गत आता है। आईआईटी गेट 2023 परीक्षा 04, 05, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाली हैं। इस परीक्षा का आयोजन आईआईटी कानपुर कर रहा है। वहीं, आईआईटी जैम परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी, 2023 को आईआईटी, गुवाहाटी की ओर से किया जाना है। 
 

विज्ञापन

आयोजन समिति के अध्यक्ष आर सुरेश कुमार ने एक पत्र के माध्यम से केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को सूचित किया कि छात्रों की सुविधा के लिए तेलंगाना क्षेत्र में  GATE Jam 2023 परीक्षा के लिए चार शहरों- आदिलाबाद, कोठागुडेम, मेडक और नलगोंडा को नए शहरों की सूची में जोड़ा गया है।   

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) उम्मीदवारों के लिए गेट 2023 की आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitk.ac.in पर उपलब्ध अधिसूचना के अनुसार, गेट परीक्षा का पेपर 100 अंकों का होगा और इसमें प्रश्नों के तीन पैटर्न होंगे - बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू), बहुविकल्पीय प्रश्न (एमएसक्यू), और संख्यात्मक उत्तर प्रकार (एनएटी) प्रश्न। गेट 2023 एडमिट कार्ड तीन जनवरी को जारी किया जाएगा और परिणाम 16 मार्च को घोषित किया जाना है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें