केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं बोर्ड की टर्म-1 परीक्षा कल होगी। एग्जाम से पहले छात्रों के मन में किसी भी तरह की दुविधा है तो वह एक बार अपने चैप्टर को दोबारा दोहरा लें। समय को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को सॉल्व करें। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर छात्र 10वीं कक्षा के इंग्लिश बोर्ड एग्जाम के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम को जान सकते हैं। बोर्ड में उपलब्ध सैंपल पेपर में विस्तार से बताया गया है कि परीक्षा किस पैटर्न में आएगी। इसमें कुल 60 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें से छात्रों को 50 बहुविकल्पीय सवालों के जवाब देने हैं। इंग्लिश पेपर में तीन सेक्शन - ए, बी और सी में प्रश्न पूछे जाएंगे। यह पेपर कुल 40 अंक का होगा, जिसमें छात्रों को परीक्षा देने के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा। इसमें किसी भी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
सीबीएसई के दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें