"CBSE 10th Board Exam Time Table 2020
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को घोषणा की कि इंजीनियरिंग संकाय में प्रवेश के लिए जेईई-मेन्स परीक्षा 18-23 जुलाई तक होगी जबकि मेडिकल संकाय में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी। कोविड-19 से मुकाबले के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण ये दोनों परीक्षाएं टाल दी गई थी।
अब छात्र-छात्रों को सीबीएसई परीक्षा की तिथि का इंतजार है। जब मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से एक छात्र ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तिथि के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड की लंबित विषयों की परीक्षा पर जल्द ही निर्णय किया जाएगा।
उनके ऐसा कहने से एक बात तो साफ है कि परीक्षाओं की तिथि जल्द ही घोषित होने वाली है। बता दें कि सीबीएसई परीक्षा की तिथि भी जेईई परीक्षा और नीट परीक्षी की तरह मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक फेसबुक लाइव के माध्यम से देंगे।
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि यूजीसी कैलेंडर में एक जुलाई से कॉलेज की परीक्षा आयोजित करने और अगस्त में नया सत्र शुरू करने का सुझाव दिया है। बता दें जब कॉलेज स्तर की परीक्षा 1 जुलाई से आयोजित की जाएगी तो जुलाई-अंत तक परिणाम घोषित करने का प्रयास किया जाएगा ताकि सत्र अगस्त से शुरू हो सके।