महाराष्ट्र में 10 जून तक कक्षा 10वीं (एसएससी) और कक्षा 12वीं (एचएससी) परीक्षा परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने शिक्षकों और अधिकारियों को लॉकडाउन के दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के प्रश्नपत्रों के मूल्यांकन में शामिल होने की अनुमति दी गई, जिसके नतीजे 10 जून तक घोषित किए जा सकें।
बता दें कि राज्य में कोरोनावायरस से संक्रमित बढ़ते मामलों के चलते महाराष्ट्र सरकार ने पहले से लंबित एसएससी यानि कक्षा 10वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया। राज्य में स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने तब कहा था कि जॉर्जोग्राफी और वर्क एक्सपीरियंस पेपर्स को रद्द कर दिया गया और महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को निर्देश दिया गया कि वह इन विषयों के लिए संबंधित नियमों के आधार पर अंक दें।
मुख्य जानकारी-
- ध्यान दें कि राज्य सरकार ने कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का भी फैसला किया और छात्रों को पहले सेमेस्टर में उनके प्रदर्शन के आधार पर अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा।
- 21 मार्च को, महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की थी कि 23 मार्च को आयोजित होने वाली SSC परीक्षा के अंतिम पेपर को कोरोनावायरस के प्रकोप को देखते हुए स्थगित कर दिया है।
- महाराष्ट्र में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 17,65,000 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
- महाराष्ट्र बोर्ड के छात्रों के लिए एचएससी या कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाएं पहले ही समाप्त हो चुकी हैं।
- महाराष्ट्र सरकार ने कक्षा 1 से 8वीं की भी सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है।