छह लाख परीक्षार्थी दिल्ली से
गौरतलब है कि सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं चार मई से लेकर 14 जून तक आयोजित होनी थीं। इस बार 30 लाख से अधिक विद्यार्थी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने वाले थे। परीक्षाओं का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाना प्रस्तावित था। इससे पहले जेईई मेन परीक्षा की तिथियों में टकराव के कारण सीबीएसई बोर्ड की डेटशीट में बदलाव किया गया था। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अकेले छह लाख परीक्षार्थी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हैं।