सीबीएसई स्कूल 19 जनवरी से 24 जनवरी 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे और विवरण भर सकेंगे। स्कूलों द्वारा छूट का लाभ उठाने के लिए सीबीएसई को पहले भेजे गए अनुरोध भी इस कार्यक्रम के दौरान स्कूलों द्वारा वेब पर अपलोड किए जाएंगे। बोर्ड ने कहा कि परीक्षार्थी इस बाद का ध्यान रखें कि 24 जनवरी 2024 के बाद और ऑफलाइन मोड में छूट के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

CBSE CWSN परीक्षा विवरण
बता दें कि स्कूलों को अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके परीक्षा संगम पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा। उनके स्कूल के सीडब्ल्यूएसएन छात्रों की सूची और प्रत्येक श्रेणी के छात्रों को उनकी विकलांगता के अनुसार अनुमेय सुविधाएं स्क्रीन पर दिखाई जाएंगी। यदि छात्र किसी भी सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो स्कूलों को विकल्प चुनना होगा और विवरण एडमिट कार्ड में ही उपलब्ध कराया जाएगा। बोर्ड केंद्र अधीक्षक को सीडब्ल्यूएसएन छात्रों के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का भी निर्देश देगा