कुछ दिनों पहले एक यूजर ने ट्विटर पर सीबीएसई को टैग करते हुए सवाल पूछा कि कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल क्या है?
इस पर बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जवाब दिया कि - 'इस संबंध में आवश्यक सूचना जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर उपलब्ध करा दी जाएगी।'
लेकिन... सीबीएसई अध्यक्ष ने क्या कहा?
हालांकि पिछले महीने सीबीएसई की अध्यक्ष अनीता करवल (CBSE Chairperson Anita Karwal) ने भी इस संबंध में जरूरी जानकारी दी थी, जब सोशल मीडिया व अन्य जगहों पर दिसंबर में डेटशीट जारी होने की खबरें वायरल हो रही थीं।
ये भी पढ़ें : 10वीं-12वीं के छात्रों को LIC दे रहा है स्कॉलरशिप, 24 दिसंबर तक करें आवेदन
तब अनीता करवल ने इन खबरों पर साफाई देते हुए कहा था कि 'सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जनवरी के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी। अभ्यर्थी इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।'
बता दें कि बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल नवंबर महीने में ही जारी कर दिया गया था। ये परीक्षाएं देशभर में 1 जनवरी 2020 से लेकर 7 फरवरी 2020 के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं, बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं 15 फरवरी 2020 के बाद शुरू होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।