फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड मूल्यांकन नीति : केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने जताया शीर्ष कोर्ट का आभार, साझा की पूरी योजना

Thu, 17 Jun 2021 10:08 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने गुरुवार शाम को ट्वीट किया, 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का परिणाम तैयार करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की नीति एवं प्रक्रिया को संस्तुति प्रदान करने हेतु भारत के सर्वोच्च न्यायालय का बहुत-बहुत आभार। 
 
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने सीबीएसई मूल्यांकन मानदंड को स्वीकृति मिलने पर खुशी जताई है और सर्वोच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने गुरुवार शाम को ट्वीट किया, 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का परिणाम तैयार करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की नीति एवं प्रक्रिया को संस्तुति प्रदान करने हेतु भारत के सर्वोच्च न्यायालय का बहुत-बहुत आभार। 

 

यह भी पढ़ें : सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक बोले: 20 और 31 जुलाई तक आएंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट, परीक्षा का भी विकल्प

विज्ञापन


डॉ निशंक ने आगे और ट्वीट करते हुए कहा कि सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सभी हितधारकों से व्यापक परामर्श के बाद यह नीति अपनाई गई है, जो विद्यार्थियों के हित में है।
 

 

उन्होंने कहा कि अंतिम परिणाम की गणना करते समय, कक्षा 10वीं के 3 सबसे अच्छे थ्योरी अंकों का औसत, कक्षा 11वीं की थ्योरी के अंकों का 30 फीसदी वेटेज व कक्षा 12वीं की थ्योरी में प्राप्तांकों का 40 फीसदी वेटेज लिया जाएगा। वहीं, प्रैक्टिकल में दिए गए अंक जैसे हैं, वैसे ही लिए जाएंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : CBSE 12th Result Update: सीबीएसई ने बताई मूल्यांकन नीति, 31 जुलाई तक तैयार होगा परिणाम

विज्ञापन

इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने पुन: दोहराया कि जो विद्यार्थी इस प्रक्रिया के तहत अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें स्थितियां अनुकूल होने पर सीबीएसई की ओर से आयोजित की जाने वाली परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा। डॉ निशंक ने कहा कि हमारी सरकार प्रत्येक स्थिति में शिक्षा से जुड़े सभी हित धारकों के हितों एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।


यह भी पढ़ें : आईएससी बोर्ड : 12वीं के रिजल्ट के लिए सीआईएससीई ने कोर्ट में बताया ये नया फॉर्मूला

यह भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 2021 : कक्षा 10वी-12वीं के रिजल्ट मूल्यांकन का फॉर्मूला हुआ तैयार
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें