फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th term 1 exam: समाजशास्त्र की परीक्षा में गुजरात दंगों के सवाल पर हंगामा, सीबीएसई ने कहा- कार्रवाई होगी

Wed, 01 Dec 2021 11:19 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE 12th term 1 exam: सवाल पर जारी विवाद के बीच सीबीएसई का भी बयान सामने आया। सीबीएसई ने ट्वीट करते हुए कहा कि समाजशास्त्र विषय की परीक्षा के प्रश्नपत्र में एक अनुचित सवाल पूछा गया है। यह सवाल सीबीएसई के दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
CBSE 12th term 1 exam - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आज बुधवार 1 दिसंबर 2021 से बारहवीं बोर्ड के प्रमुख (मेजर) विषयों की परीक्षाएं आयोजित शुरू कर दी गई है। बोर्ड द्वारा पहले दिन समाज शास्त्र के विषय की परीक्षा ली गई। हालांकि, परीक्षा के प्रश्नपत्र में एक सवाल को लेकर काफी विवाद हो गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, समाज शास्त्र के प्रश्नपत्र में 2002 में हुए गुजरात दंगे को लेकर एक सवाल पूछा गया है। समाजशास्त्र के प्रश्नपत्र में बहुवैकल्पिक सवाल में यह पूछा गया था कि वर्ष 2002 में अभूतपूर्व पैमाने पर मुस्लिम विरोधी हिंसा किस सरकार के शासन में हुई। इस प्रश्न के उत्तर के लिए चार विकल्प दिए गए थे- कांग्रेस, भाजपा, डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन।  इस सवाल पर लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी आपत्ति जाहिर की है। लोगों ने बोर्ड पर बच्चों के दिमाग में दो समुदायों के बीच जहर फैलाने का भी आरोप लगाया है।  

सीबीएसई की तरफ से आया बयान
सवाल पर जारी विवाद के बीच सीबीएसई का भी बयान सामने आया। सीबीएसई ने ट्वीट करते हुए कहा कि समाजशास्त्र विषय की परीक्षा के प्रश्नपत्र में एक अनुचित सवाल पूछा गया है। यह सवाल सीबीएसई के दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं है। बाहरी विशेषज्ञ ने प्रश्न बनाते समय बोर्ड के के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है। सीबीएसई ने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि इस घटना से संबंधित व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


सीबीएसई ने कहा कि बोर्ड के दिशानिर्देशों के मुताबिक प्रश्नपत्र को बनाते समय यह ध्यान रखा जाना चाहिए कि सवाल अकादमिक के हिसाब से, वर्ग और समुदाय निष्पक्ष होना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि किसी भी सवाल से छात्रों के सामाजिक और राजनीतिक पक्ष को ठेस न पहुंचे। 

A question has been asked in today's class 12 sociology Term 1 exam which is inappropriate and in violation of the CBSE guidelines for external subject experts for setting question papers.CBSE acknowledges the error made and will take strict action against the responsible persons

— CBSE HQ (@cbseindia29) December 1, 2021


दरअसल, गुजरात राज्य में 2002 में दंगे हुए थे। इसकी शुरुआत गोधरा स्टेशन पर ट्रेन के दो कोच में आग लगने के बाद हुई थी।  इस घटना में 59 कारसेवकों की मौत हुई थी। राज्य में इसके बाद हुए दंगों में हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें