केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। कोई छात्र अगर एक या दो विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक हासिल करता है तो इसे उसकी कंपार्टमेंट माना जाएगा। ऐसे में छात्र को बोर्ड की सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 में शामिल हो सकते हैं।
इस वर्ष 122170 या 7.54 प्रतिशत छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है। इन उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा में शामिल होना होगा। सीबीएसई कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 जुलाई 2024 में आयोजित होने की संभावना है।
CBSE 12th Result 2024: कैसे चेक करेंगे कंपार्टमेंट परीक्षा का टाइमटेबल
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- फिर, होमपेज पर 'मुख्य वेबसाइट' विकल्प पर क्लिक करें।
- 'नवीनतम @ सीबीएसई' अनुभाग पर जाएं और 'सीबीएसई कंपार्टमेंट टाइम टेबल 2024' लिंक ढूंढें।
- सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा की डेट शीट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।