सार
CBSE 12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज 12वीं कक्षा के नतीजे 2024 जारी कर दिए। क्षेत्र के अनुसार क्या रहा उत्तीर्ण प्रतिशत, यहां पढ़ें।
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट
यहां पढ़ें
CBSE 12th Result 2024: सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं के छात्र तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं। यहां पढ़ें सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर लाइव अपडेट्स
इस वर्ष, सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच आयोजित की थीं और 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच आयोजित की गईं थीं। छात्रों को ऑनलाइन परिणाम जांचने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का इस्तेमाल करना होगा।