मल्टीपल च्वाइस : इसमें एक सवाल दिया जाता है। इस सवाल के लिए उत्तर के चार विकल्प दिए जाते हैं। इन चार विकल्पों में से एक विकल्प सही होता है।
मल्टीपल रेस्पॉन्स : इसमें भी मल्टीपल च्वाइस की तरह ही एक सवाल और चार विकल्प होते हैं। लेकिन यहां दिए गए चार विकल्प में से एक से ज्यादा सही जवाब होते हैं। ऐसे सवाल ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।
ये भी पढ़ें- यूपी के छात्रों के लिए अंग्रेजी सीखना होगा आसान, सरकार ने निकाला ये तरीका
सही और गलत : इसके अंतर्गत आपको कोई वाक्य दिया जाता है। इसमें सही या गलत का विकल्प बताना होता है।
खाली स्थान भरें : इसके अंतर्गत भी आपको कोई वाक्य दिया जाएगा। इसमें एक या ज्यादा खाली जगहें दी गई होंगी। आपको उन खाली जगहों में सही शब्द / जवाब भरने होंगे।
ये भी पढ़ें : अब हर श्रेणी के छात्रों को मिलेगी JEE और NEET की फ्री कोचिंग, ये है स्कीम
असर्शन - रीजन : एक वाक्य दिया जाएगा। यह कोई स्टेटमेंट भी हो सकता है। इसके नीचे उस वाक्य के कारण की व्याख्या दी जाती है। इसके लिए चार विकल्प दिए जाते हैं। इसमें यह देखना होता है कि वाक्य और उसकी व्याख्या सही हैं या नहीं। फिर दिए गए विकल्पों में से सही जवाब बताना होता है।
मैच मेकिंग : इसके तहत संबंधित चीजों को एक दूसरे से मिलाना होता है। सवाल में दो कॉलम दिए जाते हैं। पहले कॉलम में दी गई चीजों का सही जवाब दूसरे कॉलम में दिया होता है। लेकिन इनका क्रम बदला हुआ रहता है। आपको पहले कॉलम में दी गई चीजों को दूसरे कॉलम में दिए गए उसके सही जवाबों से मिलाना होता है।
बोर्ड ने परीक्षा और प्रश्न पत्र के पैटर्न में किए जा रहे इस बदलाव के बारे में कहा है कि इससे रिजल्ट में सुधार होगा। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में जवाब या तो सही होता है या गलत। ऐसे में अभ्यर्थियों के नंबर कटने की संभावनाएं कम होंगी।
ये भी पढ़ें : कान, सूंड़, पेट, आंखें, दांत, चूहा.. गणपति की हर चीज देती है बड़ी सीख