फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT 2023: कॉमन एडमिशन टेस्ट परीक्षा की आंसर-की जारी होने में थोड़ा ही समय बाकी, जानें कैसे कर सकेंग डाउनलोड

Fri, 01 Dec 2023 12:27 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CAT 2023: कॉमन एडमिशन टेस्ट परीक्षा की उत्तर कुंजी जल्द ही जारी होने वाली है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आंसर-की जारी हो जाने के बाद उसे नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
CAT 2023 Answer Key - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CAT 2023: कॉमन एडमिशन टेस्ट परीक्षा बीते महीने 26 नवंबर को आयोजित हुई थी। अब परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार बेसब्री से उत्तर कुंजी (CAT 2023 Answer Key) का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल की बात करें तो परीक्षा 27 नवंबर को आयोजित की गई थी, जिसकी उत्तर कुंजी 1 दिसंबर को जारी कर दी गई थी। ऐसे में आइए जानते हैं कि CAT Answer Key 2023 कब जारी होगी।

विज्ञापन

CAT 2023: कब जारी होगी आंसर-की?

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM लखनऊ) CAT आधिकारिक उत्तर कुंजी 2023 को आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in 2023 पर अपलोड करेगा। कैट आंसर-की कभी भी जारी की जा सकती है। जानकारी के अनुसार, उत्तर कुंजी दिसंबर 2023 के पहले सप्ताह तक आने की उम्मीद है।

CAT 2023: इनकी मदद से कर सकेंगे डाउनलोड

उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न अपेक्षित शुल्क का भुगतान करके कैट स्लॉट 1, 2, 3 उत्तर कुंजी की जांच करने और अनंतिम उत्तरों को चुनौती देने की अनुमति दी जाएगी। जो उम्मीदवार कैट परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अनंतिम उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट (Cat Response Sheet) डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

CAT Answer Key: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे

उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों के आधार पर, परीक्षा प्राधिकरण अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही घोषित किया जाएगा। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उसे इन स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड किया जा सकेगा -
  • आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  • कैट उत्तर कुंजी 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • कैट 2023 उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रदर्शित की जाएगी।
  • उत्तरों का मिलान करें और अगर कोई त्रुटि है तो आपत्ति उठाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें