फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2018: मोबाइल पर कैसे पहुंचेगा सबसे पहले रिजल्ट, पूरी प्रक्रिया जान लें

Sun, 29 Apr 2018 08:56 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
UP Board Result: उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित करेगा। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://upresults.nic.in/ पर यह जानकारी भी दे दी है कि 12वीं और 10वीं बोर्ड के नतीजे कितने बजे जारी होंगे।
विज्ञापन


इतने बजे जारी होगा रिजल्ट
बोर्ड ने जानकारी दी है कि यूपी बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट रविवार दोपहर  12:30 बजे जारी किया जाएगा। वहीं, इसके ठीक एक घंटे पर इसी वेबसाइट पर यूपी बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट 1:30 बजे घोषित होगा। हालांकि, इससे पहले खबर आई थी कि दोनों की कक्षाओं के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


फोन पर ऐसे पाएं नतीजे

अगर आप चाहते हैं कि यूपी बोर्ड के नतीजे सीधे आपके फोन या इमेल पर आएं, तो इसके लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करें। रजिस्टर करने की प्रक्रिया बेहद आसान है।

स्टेप-1: जिस कक्षा का रिजल्ट चाहिए, उससे संबंधित नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
स्टेप-2:   जैसे ही आप इस लिंक पर जाएंगे तो आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम, अनुक्रमांक संख्या, फोन नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी भरनी होगी।

स्टेप-3: अपनी डिटेल्स भरने के बाद फॉर्म के नीचे दिए सब्मिट बटन पर क्लिक करें। आप अमर उजाला वेबसाइट पर रजिस्टर हो जाएंगे।
 
विज्ञापन

इन लिंक्स पर भी देख सकते हैं नतीजे

रिजल्ट के बाद खुशी मनाते छात्र - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर भी देखे जा सकते हैं-

upmsp.edu.in 
upresults.nic.in 
upmspresults.up.nic.in

 रिजल्ट देखते वक्त रखें इन बातों का ख्याल
- आमतौर पर जब भी नतीजे जारी होते हैं, एक साथ वेबसाइट पर लोड बढ़ने से वह क्रैश हो जाता है। ऐसे में घबराएं नहीं। आप लगातार वेबसाइट ट्रैक करते रहें।
- अगर आपने खुद को अमर उजाला वेबसाइट पर रजिस्टर कर रखा है तो अपना रिजल्ट पाने के लिए फोन और इमेल चेक करें। इसके अलावा आप https://results.amarujala.com/ क्लिक कर नतीजे और इससे जुड़े अपडेट्स लगातार पा सकते हैं। 
- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018 देखने के बाद उसकी एक कॉपी सुरक्षित जरूर रख लें। रिजल्ट आने से पहले ही अपने पास एडमिट कार्ड जरूर तैयार रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें