फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAFALTA TALKS : हर व्यक्ति की सफलता में संचार कौशल बनता है बड़ा आधार : प्रो. संजीव भानावत

Thu, 15 Feb 2024 04:58 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

मास्टर क्लास सेशन विषय : प्रभावी संचार तकनीकियां
अतिथि : प्रो. संजीव भानावत, पूर्व अध्यक्ष, जन संचार केंद्र राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर

विज्ञापन
मास्टर क्लास सेशन : Effective Communication Techniques - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफलता.कॉम द्वारा प्रभावी संचार तकनीकियां विषय पर आयोजित किए गए मास्टर सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. संजीव भानावत ने कहा कि एक शिक्षक के रूप में मेरी लिये हमेशा ये चुनौती का विषय रहा है कि विद्यार्थियों के संचार कौशल को कैसे बेहतर बनाया जाए। क्योंकि ये सफलता का पूरा आधार भले न हो लेकिन एक बहुत बड़ा आधार जरूर है। उन्होंने युवाओं को दिए संबोधन में कहा कि अगर आप बहुत अच्छे तरीके से बोल रहे हैं लेकिन बोलने का कंटेंट नहीं है तो आप अपनी बात प्रभावी तरीके से व्यक्त नहीं कर पाएंगे। लिख रहे हैं हस्तलिपि बहुत अच्छी है आपके लेखन में कथ्य नहीं है तो वह किस काम की। इसलिये वाणी को अभिव्यक्ति से जोड़ा जाता है। महत्वपूर्ण ये है कि आपकी अभिव्यक्ति कितनी सशक्त है, कितनी प्रासंगिक है। इसके लिए आपको बहुपठित होना पड़ेगा।

ये भी सीखें 

विज्ञापन

प्रोफेशनल डिजिटल मार्केटिंग 
एडवांस डिजिटल मार्केटिंग
 

युवाओं को पढ़ने की आदत डालनी होगी

आज हमारे पास सूचनाओं के बहुत सारे स्त्रोत हैं कई प्लेटफॉर्मों से हमें सूचनाएं प्राप्त होती हैं। लेकिन फिर भी सही सूचना के लिए हमें लगातार पड़ने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से कहा कि रिटायरमेंट के बावजूद मैं हर रोज 8 से 10 अखबार पड़ता हूं। आपको भी रेगुलर अखबार पढ़ने की आदत डालनी होगी। आप वहां पढ़ सकते हैं बड़ी घटनाओं के बारे में, संपादकीयों के बारे में। अखबारी भाषा से आप अपना शब्द कोष बढ़ा सकते हैं। क्योंकि जब आप पढ़ेंगे तो आपकी शब्दों से दोस्ती होगी, तब आपकी अभिव्यक्ति सशक्त होगी। वरना हम अपने लेखन में जो 30-40 शब्द हमें सबसे ज्यादा रटे हैं उन्हीं की पुनरावृत्ति होती रहेगी और भाषा का सबसे बड़ा जो दोष है वो पुनरावृत्ति ही है। उन्होंने कहा कि कोई शब्द कठिन नहीं होता है पर ये निर्भर इस बात पर करता ही कि शब्दों के साथ आपकी दोस्ती कितनी है।

 

नए शब्दों को लगातार सीखकर प्रयोग में लाएं युवा

जब आप लगातार नए शब्द सीखेंगे और उन्हें वाक्यों में प्रयोग करेंगे। तो शब्द आपके अपने हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि नॉन बर्बल कम्युनिकेशन में आपका एक एक एक्शन महत्वपूर्ण है। चाहे आप बच्चे के साथ खेंलें। या आप किसी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जाएं। या आपके उठने का तरीका, बैठने का तरीका, बाल कंघी करने का तरीका। सबकुछ आज लोगों द्वारा नोटिस किया जाता है। आजकल सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्मों पर शब्दों की लिमिट है जिनके अनुरूप ही आपको लिखना होगा। हिंदी भाषा की सबसे बड़ी खासियत ये है कि जैसा आप बोलते हैं वैसा ही आप लिखते हैं। अगर आपका उच्चारण सही है तो आपसे वाक्यों में कभी गलती नहीं होगी।

 

शब्दों का सही उच्चारण सीखना जरूरी

उच्चारण गलत होने से बहुत फर्क पड़ता है। अगर आप किसी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जाएं, या कंपनी में रिपोर्ट फाइल करें तो उसमें शाब्दिक गलतियां नहीं होनी चाहिए। आमतौर पर युवा कंजर्वेशन और कनवर्जेशन जैसे शब्दों में आसानी से अंतर नहीं कर पाते। जबकि दोनों का शाब्दिक अर्थ अलग अलग है। इसी तरह लोग वीक की स्पेलिंग गलत लिखते हैं। नेक्स्ट वीक(Next Week) की जगह लोग नेक्स्ट वीक(Next Weak) लिख आते हैं। जैसे लोगों को दवाइयों और दवाई में ई की मात्रा का ज्ञान नहीं है। श्रीमति, अनुग्रहित, अंतरराष्ट्रीय, आशीर्वाद जैसे शब्द आजकल आपको जगह जगह गलत लिखे मिल जाएंगे। साथ ही हिंदी के लेखन में द्वारा शब्द का इस्तेमाल कहां करना है इसकी युवाओं को सही जानकारी नहीं है। जैसे - सीबीआई द्वारा उत्पीर्णन - की जांच की मांग। आप कहना ये चाहते हैं कि जो उत्पीर्णन जिसका हुआ है उसकी सीबीआई से जांच कराई जाए लेकिन वाक्य में द्वारा के प्रयोग से वाक्य दोअर्थी हो जाता है।

 

कम्युनिकेशन में इन 7 सी का सबको रखना चाहिए ध्यान

कम्युनिकेशन के 7 सी के बारे में हर किसी को जानना चाहिए। ये 7 सी 1952 में किताब आयी थी इफेक्टिव पब्लिक रिलेशन उसमें पब्लिश हुए थे। साथ ही कम्युनिकेशन में हमें मार्केटिंग के समय अपने टार्गेट ऑडियंस की समझ को जरूर देखना होगा। कि वो किस पृष्ठभूमि से आते हैं। मैसेज को भेजते समय हमेशा ध्यान रखें कि हम मैसेज किसे भेज रहे हैं। और मैसेज को Kiss - Keep It Simple and Short पैटर्न में रखें। जो भी मैसेज दें वो क्लीयर होना चाहिए।

 

कम्युनिकेशन के 7 सी  
विज्ञापन

 

1- Clear

2- Concise

3- Concrete

4- Correct

5- Credible  

6- Complete

7- Coherent

 

इसमें आप इन्हें भी जोड़ सकते हैं  

8- Courteous

9- Creadible

10 - Feedback

 

HoT कांसेप्ट

H- Honesty

O- Open To All

T- Two-Way Communication 

विज्ञापन

 

मनुष्य के जीवन में चार व होते हैं महत्वपूर्ण  

1-वपु - का मतलब है शरीर

2-वस्त्र -

3-वाहन

4-वाणी - अर्थात कम्युनिकेशन।

सफलता के साथ बनाएं अपना कॅरिअर

देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार करियर बनाएं। आप अपने फोन में Safalta App डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें