बरेली स्थित इंटवर्टिस युनिवर्सिटी में एक बार फिर से वो वक्त आ गया है जिसका इंतजार हर होनहार छात्र को होता है। समय है जब टॉपर्स को मेडल्स से नवाजा जाएगा और उनके मेहनत के लिए शाबाशी दी जाएगी।
युनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में कल वार्षिक फेलिसिटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। इस प्रोग्राम में युनिवर्सिटी के सभी कोर्सेज के टॉपर्स को स्वर्ण, रजत और कांस्स पदक से नवाजा जाएगा।
इस महायोजन की तैयारी में युनिवर्सिटी के पदाधिकारियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रोग्राम के चीफ गेस्ट होंगे अमर उजाला के हेड ऑफिस के यूनिट हेड धीरज जेन।
बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम में चांसलर डॉ उमेश गौतम भी होंगे। उनके साथ उनकी पत्नी और युनिवर्सिटी की एग्जेक्टिव चेयरपर्सन सोनल गौतम भी होंगी।
फेलिसिटेशन प्रोग्राम में युनिवर्सिटी के पेटरन केके गौतम की भी मौजूदगी होगी। बच्चों को मेडल मिलते देखने के लिए उनके अभिभावक को भी विषेश तौर पर बुलाया गया है।
सभी कोर्सेज को मिलाकर युनिवर्सिटी को इस साल 270 मिले जिन्हें पदक से नवाजे जाने के लिए युनिवर्सिटी भी बेताब है। कार्यक्रम के बारे में अन्य सभी जानकारी युनिवसिटी के वेबसाइट पर और उनके फेसबुक पेज पर भी दी गई है।