फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन की रैंकिंग के आधार पर मिल सकते हैं अच्छे सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 13 Jun 2018 09:36 AM IST
संदीप वर्मा, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई एडवांस में क्वालीफाई न कर पाने वाले विद्यार्थी कई बार निराश होकर निजी विश्वविद्यालयों और निजी कॉलेजों में लाखों खर्च कर एडमिशन ले लेते हैं जबकि कई प्रदेशों के सरकारी कॉलेजों में जेईई मेन की रैकिंग के आधार पर ही काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेकर उन्हें सीट मिल सकती है। इसके लिए सही जानकारी जुटाने और उचित ध्यान देने की जरूरत है।      

विज्ञापन


जेईई मेन में करीब 12 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिनमें से वर्ष 2018 में दो लाख 31 हजार 24 विद्यार्थी जेईई एडवांस परीक्षा के लिए चयनित हुए थे। वहीं जिन विद्यार्थियों का चयन जेईई एडवांस में नहीं हुआ है, वे मेन की रैंकिंग के आधार पर ही उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, एमपी, जम्मू-कश्मीर जैसे प्रदेशों के सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्रयास कर सकते हैं। कई राज्यों के अच्छे सरकारी कॉलेजों में एडमिशन इसी रैंक के आधार पर मिलता है।     

विज्ञापन

यहां मिल सकता है प्रवेश

उत्तराखंड - विपिन चंद त्रिपाठी कुमायूं, टीएचडीसी कॉलेज टिहरी, जीबी पंथ पंथनगर पौड़ी गढ़वाल, गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार।      
राजस्थान- जीईसी अजमेर, जीईसी बीकानेर,      
पंजाब- संत लोंगोंवाल संगरूर, जीएनडीयू अमृतसर, जीएनडीयू लुधियाना,      
हरियाणा- वाईएमसीए फरीदाबाद, वीआईईटी, गुरु जंभेश्वर हिसार,     
मध्यप्रदेश - सम्राट अशोक टेक्निकल कॉलेज विदिशा, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, एफजीएसआईटीएस इंदौर।     
जम्मू- माता वैष्णो देवी इंजीनियरिंग कॉलेज कटरा     

यह है फीस
प्रत्येक राज्य अपने अनुसार राजकीय कॉलेजों की फीस निर्धारित करता है। इसमें कॉलेज फीस, हॉस्टल फीस दी जाती है जबकि फूडिंग कई स्थानों पर अलग होती है। मध्यप्रदेश में प्रतिवर्ष कॉलेज फीस 45 हजार, उत्तराखंड और हरियाणा में 50 हजार, राजस्थान में 70 हजार, पंजाब में 70 से 90 हजार है। इसके अलावा सभी जगह हॉस्टल चार्ज करीब 12 हजार रुपये लिए जाते हैं।      

जोसा पर ही करें भरोसा
राजेश मिश्रा, काउंसलर ने बताया कि, कई वेबसाइट निजी विश्वविद्यालयों या कॉलेजों की रैंक को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाती हैं। ऐसे में प्रत्येक राज्य के इंजीनियरिंग विवि की वेबसाइट या जोसा (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथारिटी) की वेबसाइट पर ही भरोसा करें।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें