कलकत्ता विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर एग्जाम प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू होगी। विद्यार्थी सम सेमेस्टर परीक्षा की डिटेल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट caluniv.ac.in के जरिए देख सकते हैं। विश्वविद्यालय के अंडर ग्रेजुएशन दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर व पोस्ट-ग्रेजुएशन दूसरे और चौथे सेमेस्टर और अन्य मास्टर्स कोर्स सेमेस्टर परीक्षाओं की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें-पुणे विश्वविद्यालय परीक्षा 2021: 12 जुलाई से ऑनलाइन मोड में परीक्षाएं शुरू, गाइडलाइन जारी
आपको बता दें कि कलकत्ता विश्वविद्यालय परीक्षा 2021 9 जुलाई से शुरू होने वाली है। उन्हें यूजीसी अकादमिक कैलेंडर के बाद सेमेस्टर के लिए निर्धारित किया गया है। कॉलेजों को 31 जुलाई तक अपने आंतरिक मूल्यांकन और अन्य परीक्षाएं आयोजित करने के लिए कहा गया है।
कलकत्ता विश्वविद्यालय एक्टिविटी शेड्यूल
| चेकलिस्ट की अपलोडिंग |
09.07.2021 |
| ऑनलाइन एप्लीकेशन सबमिशन |
12 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक |
| कॉलेज द्वारा उम्मीदवारों के नामांकन की पुष्टि |
14 जुलाई से 24 जुलाई तक |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड |
29 जुलाई |
विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों के छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 12 जुलाई से 22 जुलाई तक रखी है। महाविद्यालय द्वारा नामांकित उम्मीदवारों के लिए पुष्टि की तिथि 14 जुलाई से 24 जुलाई तक है। इसी तरह एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख 29 जुलाई कर दी गई है।