फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CA Exam 2021: दिसंबर में होगी परीक्षाएं, 11 अक्तूबर से फिर से शुरू होंगे आवेदन, यहां पढ़िए डिटेल्स

Fri, 08 Oct 2021 12:54 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CA Exam 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया आईसीएआई सीए दिसंबर परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को फिर से खोलेगा। सभी पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण लिंक 11 अक्तूबर को सक्रिय हो जाएगा। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आईसीएआई की आधिकारिक साइट icai.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आईसीएआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (सीए) की परीक्षा अब विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए दिसंबर के महीने में आयोजित की जाएगी। इस बात की जानकारी देते हुए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने बताया कि वह इन दिसंबर परीक्षाओं के लिए फिर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेंगे। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर 11 अक्तूबर, 2021 से ऐसा कर सकते हैं।

विज्ञापन

दिसंबर राउंड के लिए सीए परीक्षा 2021 फाइनल, इंटरमीडिएट, इंटरमीडिएट (आईपीसी), फाउंडेशन और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स के लिए आयोजित की जाएगी। इस पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्सेस (जैसा कि आधिकारिक नोटिस में उल्लेख किया गया है) में इंश्योरेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट (आईआर) टेक्नीकल एग्जामिनेशन, इंटरनेशनल टेक्सेशन - असेस्मेंट टेस्ट (आईएनटीटी-एटी) और इंटरनेशनल ट्रेड लॉस एंड वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (आईटीएल और डब्ल्यूटीओ) भी शामिल हैं।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि दिसंबर परीक्षा के लिए पंजीकरण केवल दो दिनों के लिए खोले जाएंगे। इस दौरान आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को विलंब शुल्क भी देना होगा। महत्वपूर्ण विवरण के लिए नीचे देखें।

विज्ञापन

सीए परीक्षा 2021: दिसंबर परीक्षा के पंजीकरण के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

घटना का नाम दिनांक
दिसंबर परीक्षा के लिए पंजीकरण इस तारीख से होंगे शुरू 11 अक्तूबर, 2021
आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर 2021 को रात 11:59 बजे तक
सीए दिसंबर परीक्षा 2021 की तारीख 5 से 20 दिसंबर 2021

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि आईसीएआई ने 7 अक्तूबर, 2021 को इस निर्णय की घोषणा की। आधिकारिक नोटिस यहां दिए गए सीधी लिंक पर क्लिक करके चेक किया जा सकता है।

विज्ञापन

क्यों लिया गया यह निर्णय?
यह निर्णय मौजूदा कोविड-19 स्थिति को देखते हुए और छात्रों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए छात्रों की कठिनाईयों को कम करने के लिए लिया गया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, छात्र ध्यान दें कि दिसंबर 2021 की परीक्षा के लिए आवेदन करने का यह अंतिम अवसर है, आने वाले समय में ऐसा कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। चार्टर्ड अकाउंटेंट दिसंबर परीक्षा कार्यक्रम अगस्त में जारी किया गया था। परीक्षा 5 दिसंबर से शुरू होगी और 20 दिसंबर 2021 को समाप्त होगी। प्रवेश पत्र संस्थान द्वारा नियत समय पर जारी कर दिए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें