तकनीकी शिक्षा बोर्ड, उत्तर प्रदेश रिजल्ट 2021
- फोटो : Amar Ujala Graphics
उत्तर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑड यानी विषम सेमेस्टर और एसबीपी (मार्च 2021) परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ऐसे उम्मीदवार जो बीटीई यूपी ऑड सेमेस्टर परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए बोर्ड ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर विजिट कर सकते हैं। तकनीकी शिक्षा बोर्ड, उत्तर प्रदेश ने मार्च 2021 में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की थीं।
यूपी तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने विषम सेमेस्टर मार्च -2021 के परिणाम के साथ ही विशेष बैक पेपर मार्च -2021 की परीक्षा, फार्मेसी विशेष बैक पेपर मार्च -2021 की परीक्षा और स्क्रूटनी / पुनर्मूल्यांकन फॉर्म मार्च -2021 के भी परिणाम जारी कर दिए हैं। इन सभी परीक्षाओं के परिणाम बोर्ड ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश की
आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रिजल्ट देखने का तरीका और सीधे लिंक यहां उपलब्ध कराए गए हैं।
बीटीई यूपी परीक्षा परिणाम 2021 कैसे देखें?
उम्मीदवार बीटीई, यूपी परीक्षा परिणाम 2021 देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें -