फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSER REET 2025 Exam: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा जनवरी में होगी आयोजित, बोर्ड ने एक्स पर साझा की जानकारी

Thu, 10 Oct 2024 05:20 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSER REET 2025 Exam: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जनवरी में राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करेगा। बोर्ड ने यह भी कहा है कि विस्तृत अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। 
विज्ञापन
शिक्षक और छात्र - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSER REET 2025 Exam: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) जनवरी 2025 के दूसरे सप्ताह में राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2025) आयोजित करेगा। स्कूली शिक्षा के प्रशासनिक सचिव कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में शिक्षा संकुल में हुई बैठक के बाद यह जानकारी साझा की गई। विस्तृत अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट (rsmssb.rajasthan.gov.in) पर अपलोड की जाएगी। 

विज्ञापन


बोर्ड ने घोषणा की, कि उसने परीक्षा के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंकों को अपडेट करने और परीक्षा में पांचवां विकल्प शामिल करने का निर्णय लिया है। साथ ही रीट 2025 के लिए परीक्षा शुल्क अपरिवर्तित रहेगा। 

शिक्षा विभाग, राजस्थान ने 10 तारीख को बताया कि "शिक्षक लेवल-1 और लेवल-2 की पात्रता के लिए रीट परीक्षा आयोजित करने की नोडल एजेंसी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड होगी और फीस पहले की तरह ही रहेगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम अंकों को अपडेट करने और परीक्षा में 5वां विकल्प भी शामिल करने का निर्णय लिया गया। परीक्षा की संभावित तिथि जनवरी 2025 के दूसरे पखवाड़े में होगी।"

विज्ञापन

इतना देना होगा आवेदन शुल्क 
रीट परीक्षा लेवल-1 के लिए आवेदन करने वालों के लिए परीक्षा शुल्क 550 रुपये है, जो उम्मीदवार लेवल-2 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनसे शुल्क नहीं लिया जाएगा, अगर वे रीट के पिछले आवेदक हैं। 
 
लेवल-2 परीक्षा देने के इच्छुक नए आवेदकों को 550 रुपये का शुल्क देना होगा। लेवल। और लेवल 2 दोनों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अगर वे नए आवेदक हैं तो कुल 750 रुपये का शुल्क देना होगा। पिछले वर्षों के आवेदकों को दोनों स्तरों के लिए 200 रुपये का कम शुल्क देना होगा।

विज्ञापन

कौन दे सकता है रीट परीक्षा?
रीट परीक्षा राजस्थान के स्कूलों में पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। इस राज्य स्तरीय परीक्षा में लेवल-1 और लेवल 2 के पेपर शामिल हैं। 

उन प्राथमिक शिक्षकों के लिए बनाया गया है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि लेवल 2 उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं। कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा के दोनों स्तरों को पास करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें