JEE,NEET Free Coaching: बिहार सरकार इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षाओं लिए मुफ्त कोचिंग कराती है। फ्रि कोचिंग की व्यवस्था उन छात्रों के लिए है, जिन छात्रों ने बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है और वे इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं। 12वीं कि परीक्षा उत्तीर्ण किए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाकर इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मार्च, 2024 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समय सीमा के अंदर आवेदन कर दें।
बिहार सरकार ने यह सुविधा विशेष रूप से उन छात्रों को प्रदान की है, जो कोचिंग की महंगी फीस वहन नहीं कर सकते। इस योजना के तहत बिहार बोर्ड के बारहवीं के विद्यार्थियों को देश के सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थानों जैसे- कोटा, हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता जैसी प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में पढ़ाने वाले एक्सपर्ट टीचर्स द्वारा नीट और जेईई की तैयारी कराई जाती है।