बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बुधवार, 04 अगस्त, 2021 को इंटरमीडिएट प्रवेश के संबंध में एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। बिहार बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट में प्रवेश लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख बुधवार, 04 अगस्त, 2021 थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 अगस्त, 2021 कर दिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बीएसईबी ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपने ट्वीट में जानकारी दी कि सत्र 2021-2023 के लिए राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में इंटरमीडिएट कक्षा में नामांकन के लिए छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 04.08.2021 से बढ़ाकर 10.08.2021 कर दी गई है।
विस्तृत जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें। यहां आधिकारिक अधिसूचना का सीधा लिंक दिया गया है।
बिहार बोर्ड ओएफएसएस पंजीकरण के दौरान याद रखने योग्य बातें