फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसईबी बिहार बोर्ड : मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2022 को लेकर महत्वपूर्ण प्रवेश अधिसूचना जारी, यहां पढ़ें

Sun, 15 Aug 2021 08:32 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बीएसईबी मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 को लेकर दो अलग- अलग महत्वपूर्ण अधिसूचनाएं जारी कीं हैं। बीएसईबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी घोषणा की है।
विज्ञापन
bihar board
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बीएसईबी मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 को लेकर दो अलग- अलग महत्वपूर्ण अधिसूचनाएं जारी कीं हैं। बीएसईबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इनकी घोषणा की हैै। अधिसूचनाओं में बताया गया है कि छात्रों को अपने सत्र 2022 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आवेदन फॉर्म में बदलाव करने का मौका दिया जा रहा है।

विज्ञापन


यह biharboardonline.com पर जाकर किया जा सकता है। संशोधन एवं आवेदन पत्र शैक्षणिक संस्थान स्कूल व कॉलेज द्वारा डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। छात्रों को संबंधित कक्षा का फॉर्म भरना होगा और आवेदन पत्र की दो प्रतियां लेनी होंगी। उन दो प्रतियों में से एक को संस्था प्रधान या प्रिंसिपल के हस्ताक्षर करने के बाद उम्मीदवारों को वापस कर दी जाएगी, जबकि दूसरी प्रति स्कूल या कॉलेज द्वारा सुरक्षित रखी जाएगी। इंटरमीडिएट ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की तिथि 14 अगस्त से 27 अगस्त, 2021 है। 
 

जबकि 10वीं मैट्रिक के छात्रों को 2022 की परीक्षा के लिए पहचान संबंधी और अन्य आवश्यक विवरण भरना होगा। मैट्रिक के लिए छात्रों को ये सभी काम 14 अगस्त से 24 अगस्त, 2021 के बीच पूरे करने होंगे। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि केवल पंजीकृत स्कूल व कॉलेजों के प्राचार्य ही आवेदन पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। अनुमोदन के बाद शुल्क लिया जाएगा।

किसी भी मामले में, किसी भी स्कूल या कॉलेज को ऐसे प्रवेश फॉर्म लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी जो बिहार बोर्ड से संबद्ध नहीं हैं। बीएसईबी ने ट्वीट में लिखा है, मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2022 के लिए छात्रों के मूल पंजीकरण कार्ड जारी करने और शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख द्वारा उनके ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी।
 
इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए शुल्क संरचना

  • ऑनलाइन शुल्क : 30 रुपये
  • आवेदन पत्र शुल्क : 150 रुपये
  • परीक्षा शुल्क : 260 रुपये
  • स्थानीय लेवी : 450 रुपये
  • आंसर शीट की फीस : 170 रुपये
  • अनंतिम पहचान प्रमाण शुल्क : 170 रुपये
  • माइग्रेशन शुल्क : 140 रुपये

मैट्रिक परीक्षा के लिए शुल्क संरचना
विज्ञापन

  • ऑनलाइन एंट्री/ गेटवे शुल्क : 30 रुपये
  • आवेदन पत्र शुल्क : 70 रुपये 
  • सामान्य वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क : 115 रुपये (एससी, एसटी, ईबीसी उम्मीदवारों को छूट)
  • विविध शुल्क : 400 रुपये
  • आंसर शीट की फीस : 170 रुपये
  • अंतरिम पहचान प्रमाण शुल्क : 110 रुपये
  • अतिरिक्त शुल्क : 55 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें