बीएसईबी ने बिहार एसटीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी 19 सितंबर को जारी की गई थी। जिस पर 20 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों से 50 रुपये प्रति आपत्ति का भुगतान करने के लिए कहा गया था।
बीएसईबी एसटीईटी परीक्षा 2023 04 से 15 सितंबर, 2023 तक प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को अपने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम 2023 के सीधे लिंक पर नजर रखनी चाहिए, जिसे आधिकारिक तौर पर जारी होते ही अपडेट किया जाएगा।