फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB 12th Result 2021: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं इंटर स्क्रूटनी का परिणाम जारी, यहां देखें

Mon, 14 Jun 2021 12:49 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

जिन छात्रों ने अपनी कक्षा 12वीं के रिजल्ट की स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था, वे अब biharboardonline.com पर रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड स्क्रूटनी रिजल्ट 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी बीएसईबी ने कक्षा 12वीं बोर्ड यानी इंटर परीक्षा 2021 के स्क्रूटनी का परिणाम जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने अपनी कक्षा 12वीं के रिजल्ट की स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था, वे अब biharboardonline.com पर रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए सीधा लिंक और रिजल्ट देखने की चरणबद्ध प्रक्रिया आगे बताई गई है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम 26 मार्च, 2021 को घोषित किया गया था। इस वर्ष कुल 78.04% छात्र उत्तीर्ण हुए थे। स्क्रूटनी के लिए विंडो 01 अप्रैल, 2021 को खुली थी। हालांकि, कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण विभिन्न स्तरीय लॉकडाउन से स्क्रूटनी के परिणाम में देरी हुई। स्क्रूटनी परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट के उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन लिंक पर उपलब्ध है। हालांकि, अभी कक्षा 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 2021 की स्क्रूटनी के लिए बिहार बोर्ड के लिए अभी तक कोई अपडेट नहीं है। संभावना है कि कक्षा 10 का परिणाम भी जल्द ही जारी किया जा सकता है।

ऐसे देखें अपना स्क्रूटिनी परिणाम 

Trending Videos

  • आवेदक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर इंटर स्क्रूटनी 2021 पर क्लिक करें या यहां बिहार बोर्ड कक्षा 12 स्क्रूटनी रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी, उसमें लॉगिन करें। 
  • लॉगिन करने के लिए अपना आवेदन आईडी और पंजीकरण संख्या दर्ज करें और अपना परिणाम देखें।
  • किसी भी शंका या ज्ञिज्ञासा के मामले में छात्र bsebscrhelpdesk@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड ने किया था परीक्षाओं का आयोजन 
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के प्रकोप के दौर में जहां केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड समेत अधिकांश अन्य राज्य बोर्डों को कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण अप्रैल और मई में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं थी। लेकिन बिहार बोर्ड इन सभी समस्याओं से अछूता रहा है। बोर्ड छात्रों की सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए फरवरी 2021 में ही बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कर लिया था। वहीं, मार्च में बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट भी घोषित कर दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें