गौरतलब है कि इस साल कुल 13,40,267 विद्यार्थी कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 10,48.846 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। यानी कक्षा बारहवीं में 78.26 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं कुल 97,474 विद्यार्थियों ने ग्रेस मार्क्स प्राप्त कर परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। यानी अब उत्तीर्ण छात्रों की कुल संख्या 11,46,320 और उत्तीर्ण प्रतिशत 85.53 फीसदी हो गया है। इसी तरह, कक्षा 10वीं के लिए, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 78.17 फीसदी से बढ़कर 85.50 फीसदी हो गया है।