इस साल 82.11% विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
Bihar Board Topper Prize: टॉपर्स को मिलेगी दोगुनी राशि
पिछले साल टॉपर्स को जो पुरस्कार राशि दी जाती थी, इस बार उस राशि में दोगुनी वृद्धि की गई है। अब 10वीं बोर्ड के टॉपर्स को बढ़ी हुई राशि मिलेगी। प्रथम स्थान पर आने वाले छात्र को अब 2 लाख रुपये मिलेंगे।
वहीं, दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी, जो पिछले साल 75,000 रुपये थी। तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि चौथे से दसवें स्थान तक के छात्रों को 20,000 रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही सभी टॉपर्स को एक लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा।
| रैंक |
2024 की पुरस्कार राशि |
2025 की पुरस्कार राशि |
| 1st |
1 लाख रुपये |
2 लाख रुपये |
| 2nd |
75 हजार रुपये |
1.5 लाख रुपये |
| 3rd |
50 हजार रुपये |
1 लाख रुपये |
| 4th - 10th (10वीं क्लास) |
10 हजार रुपये |
20 हजार रुपये |
BSEB 10th Topper 2025: बीएसईबी 10वीं में रैंकवार टॉपर्स की संख्या और इनाम
इस साल रैंक-1 पर तीन विद्यार्थी ने स्थान प्राप्त किया है, जिन्हें बिहार सरकार द्वारा दो लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, रैंक-2 पर भी तीन विद्यार्थी रहे, जिन्हें एक लाख पचास हजार रुपये का नकद इनाम मिलेगा। रैंक-3 पर पांच विद्यार्थी रहे हैं, जिन्हें एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
रैंक-4 पर छह विद्यार्थी, रैंक-5 और रैंक-6 पर आठ-आठ छात्र, रैंक-7 पर चौदह, रैंक-8 पर तेरह, रैंक-9 पर तीस और रैंक-10 में सबसे अधिक तैंतीस विद्यार्थी शामिल हैं। इन सभी को प्रोत्साहन स्वरूप बीस हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Download: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक के नतीजे घोषित करने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से सबसे तेज परिणाम चेक कर पाएंगे। यहां छात्रों को अपनी मार्कशीट/स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। परिणाम की घोषणा होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com. पर जाएं।
- यहां बोर्ड/बोर्ड परिणाम वाले अनुभाग पर जाएं।
- अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से अपना बोर्ड, यानी बिहार बोर्ड चुनें।
- अब बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- परिणाम में दिए गए सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांचें।
- अब नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।