BSEB 10th Result 2022: 16 लाख परीक्षार्थी हुए थे शामिल
इस साल बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा की परीक्षा में 16 से लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड ने हाल ही में 12वीं कक्षा के परिणाम को भी जारी कर दिया था। इसके बाद से ही दसवीं के छात्र भी अपन परिणाम जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से दसवीं के परिणाम जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, बोर्ड ने अब तक तारीखों को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं जारी की है।
BSEB 10th Result 2022: पेपर मूल्यांकन पूरा
मिडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा के पेपर मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है। इसके साथ ही खबर है कि बोर्ड ने टॉपर वेरिफिकेशन को भी पूरा कर लिया है। इन्हीं बातों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि बोर्ड अब किसी भी वक्त दसवीं के परिणाम की घोषणा कर सकता है। बिहार बोर्ड की ओर से परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जारी किए जाएंगे। छात्र किसी भी नई जानकारी और अपडेट के लिए वेबसाइट और बोर्ड के सोशल मीडिया हैंडल पर नजर बना कर रखें।
BSEB 10th Result 2022: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे परिणाम
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं।
1. आवेदक सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
2. फिर, स्टूडेन्ट्स सेक्शन पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा, यहां लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
4. फिर उम्मीदवार अपना पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5. लॉग इन करने के बाद, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6. छात्र भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम का प्रिंटआउट निकाल लें।