फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC 67th prelims 2022: बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स का अतिरिक्त परिणाम घोषित, 15 और उम्मीदवार उत्तीर्ण घोषित

Sun, 27 Nov 2022 05:34 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

BPSC 67th prelims 2022: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा 2022 का अतिरिक्त परिणाम जारी कर दिया गया है, जिसमें 15 और उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। 
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC 67th Prelims 2022: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा 2022 (BPSC 67th Prelims 2022) का अतिरिक्त परिणाम जारी कर दिया गया है, जिसमें 15 और उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। बीपीएससी ने अतिरिक्त परिणाम की घोषणा करते हुए 26 नवंबर को एक नोटिस जारी किया था। नोटिस पर दिए बयान के अनुसार छात्रों ने सामान्य विज्ञान विषय के एक प्रश्न पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद परिणाम में संशोधन किया गया। संशोधित परिणाम के बाद अब 15 और उम्मीदवारों को बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा में पास घोषित किया गया है। बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 17 नवंबर को जारी किया गया था।

 

विज्ञापन

परीक्षा कुल 802 पदों के लिए होगी

आयोग ने 21 नवंबर 2022 को बीपीएससी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CCE) मेन्स 2022 परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू करने की घोषणा की। यह परीक्षा कुल 802 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। BPSC 67वीं मुख्य परीक्षा दो अनिवार्य विषयों सहित तीन विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। जिसमें सामान्य हिंदी के100 अंक होंगे, जिसमें उम्मीदवारों को न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करने होंगे, और सामान्य अध्ययन होगा। बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा 29 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 तक होगी।

 

विज्ञापन

17 नंवबर को जारी किया गया था परिणाम

बता दें कि बीपीएससी की 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार, 17 नंवबर को जारी किया गया था। परिणाम में 11,607 उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं। बीपीएससी ने परिणाम अधिसूचना में बताया कि सफल घोषित कुल 11607 उम्मीदवारों में से अनारक्षित कोटि (01) के अंतर्गत 5039, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (07) के अंतर्गत 1069, अनुसूचित जाति (02) कोटि के अंतर्गत 1411, अनुसूचित जनजाति (03) कोटि के अंतर्गत 107 अत्यंत पिछड़ा वर्ग (04) कोटि के अंतर्गत 1710, पिछड़ा वर्ग (05) कोटि के अंतर्गत 1983 एवं पिछड़े वर्ग की महिला (06) कोटि के अंतर्गत 288 उम्मीदवार हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें